रांची, मार्च 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक (सीआईपी) बाहया में मंगलवार को रोबोटिक्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में आईआईआईटी रांची के रोबोटिक्स विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। विशेषज्ञों ने रोबोट के विभिन्न घटकों जैसे सेंसर, मोटर, माइक्रोकंट्रोलर आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया। कार्यशाला शुरू होने से पहले संस्थान के प्राचार्य डॉ. एन. के. यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी युग में रोबोटिक्स का ज्ञान अत्यंत लाभदायक है। कार्यशाला में आईआईआईटी रांची के वंश गर्ग, दीपांकर सिन्हा, सौरभ शिंदे, आकिब अली, ऋषिक मांझी, क्रिश पटीदार के अलावा रुघाराम सेठ, प्रो. विकास कुमार, प्रो. कुमार सैकत, ...