रांची के युवा डॉक्टर ने इटली में पेश की रिसर्च
जमशेदपुर, जुलाई 1 -- जमशेदपुर। झारखंड का मान बढ़ाते हुए रांची के डॉ. सृजन सिन्हा ने इटली के बोलोग्ना में आयोजित 'बच्चों की सांस की बीमारियों' पर एक प्रतिष्ठित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। मालूम हो कि डॉ. सिन्हा को दुनिया भर के बच्चों की सांस की बीमारियों के जाने-माने विशेषज्ञों और रिसर्चर्स की ओर से मिली कई एंट्रीज़ में से उनकी रिसर्च को प्रेजेंटेशन के लिए चुना गया था। डॉ. सृजन अभी एम्स ऋषिकेश से पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर और पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी में डीएम की पढ़ाई कर रहे हैं। वे रांची के रानी हॉस्पिटल के डायरेक्टर और नियोनेटोलॉजिस्ट (नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ) डॉ. राजेश कुमार के बेटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.