रांची, अक्टूबर 13 -- दक्षिण अफ्रीका में पायलट की ट्रेनिंग ले रहे रांची के एक युवक की प्लेन क्रैश होने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रांची स्थित उसके आवास पर शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भारतीय दूतावास की मदद से उनके पार्थिव शरीर को रांची लाने की प्रक्रिया जारी है। दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश होने से रांची निवासी 20 साल के पीयूष पुष्प की दर्दनाक मौत हो गई। पीयूष अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर के निवासी थे। वह जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के पूर्व शिक्षक टीएन साहू के पुत्र थे। पीयूष अपने दो भाइयों में बड़े थे। वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग के दौरान विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। घायल पीयूष को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.