रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के निजी स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई स्कूलों ने आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। कुछ स्कूलों में 10वीं के मीड टर्म के अंक के आधार पर नामांकन लिया जाएगा तो कहीं, लिखित परीक्षा के आधार पर नामांकन होगा। शुरुआत में प्रोविजिनल नामांकन विद्यार्थियों को मिलेगा। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम आने तक चयनित विद्यार्थियों को अस्थायी रूप से प्रवेश दिया जाएगा। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही नामांकन की पुष्टि की जाएगी। यदि अंतिम अंक विद्यालय द्वारा तय कटऑफ से कम आते हैं तो प्रोविजनल नामांकन रद्द भी किया जा सकता है। विद्यार्थी और अभिभावक स्कूलों की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कुछ स्कूल ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार कर रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.