रांची, मार्च 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजधानी रांची में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर के निर्माण की योजना को योजना प्राधिकृत समिति से स्वीकृति मिल गई है। अब इन परियोजनाओं का प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए राज्य कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। दोनों परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत करीब एक हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। इनमें पहला फ्लाईओवर अरगोड़ा चौक के ऊपर बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 3.804 किलोमीटर होगी और अनुमानित लागत 469.62 करोड़ रुपये है। रांची का अरगोड़ा चौक शहर का एक प्रमुख ट्रैफिक नोड है, जहां अशोक नगर, हरमू, कटहल मोड़ और डिबडीह की ओर से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। इस कारण यहां अक्सर लंबा जाम लगता है और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रस्तावित फ्लाईओवर बनने से अरगोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.