रांची, अप्रैल 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के मत्स्य किसान परम्परागत मछली के साथ अब महाझींगा पालन भी कर रहे हैं। इसकी शुरूआत जिला के दो जलाशयों करंजी और नौरंगा में पिछले माह के अंत में हो चुकी है। मत्स्य निदेशालय की ओर से नौरंगा जलाशय में 2.52 और करंजी जलाशय 2.23 बीज संचयन किया जा चुका है। योजना को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से महाझींगा आहार, मिनरल और जियोलाइट उपलब्ध कराया जा रहा है। बीज संचयन के बाद महाझींगा के आकार में बढ़ोत्तरी हो रही है। आने वाले छह माह में जलाशयों में छोड़े गए महाझींगा परिपक्व हो जाएंगे। इसके बाद इनकी बिक्री मछली पालन से जुड़े किसान बाजार में कर सकेंगे। इससे किसानों को अतिरिक्त और अच्छी आमदनी होगी। किसानों की बढ़ेगी आमदनी, घर में आएगी खुशहालीमहाझींगा पालन से मछली पालन करने वाले किसानों की आमदनी बढ़ेगी। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.