रांची, मई 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेईई एडवांस्ड का आयोजन रविवार को रांची के दो केंद्रों पर हुआ। आयन डिजिटल जोन (तुपुदाना) और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में लगभग दो हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र के स्तर को कुल मिलाकर औसत (मॉडरेट) बताया। परीक्षार्थियों के अनुसार, पेपर वन में फिजिक्स के प्रश्न अपेक्षाकृत थोड़े कठिन और वैचारिक (कॉन्सेप्ट आधारित) थे, जिन्हें हल करने में अधिक समय लगा। वहीं, गणित और केमिस्ट्री के प्रश्न सामान्य रहे। केमिस्ट्री में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से ज्यादा सवाल पूछे गए थे, जबकि मैथ्स का स्तर भी मध्यम रहा और इसमें 12वीं...