रांची, अक्टूबर 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पर रांची शहरी क्षेत्र के सभी तालाबों को व्रतियों के आने को लेकर भव्य तरीके सजाया-संवारा गया है। निगम की ओर से छठ घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम और पहुंच मार्गों की मरम्मत का सारा काम पूरा कर लिया गया है। घाट परिसरों में लगे गेट, ग्रिल और चारदीवारी पर रंग-रोगन करके इसे भव्यता दी गई है। गहरे जलस्तर वाले स्थानों पर लाल रिबन से बैरिकेडिंग कर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन में निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने इस बार छठ घाट की तैयारियों को अभियान के रूप में संचालित किया। निगम का दावा है कि टीम भावना से किए गए इन प्रयासों के कारण इस बार श्रद्धालुओं को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसी बीच निगम का कंट्रोल रूम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.