रांची, फरवरी 2 -- रांची। रांची के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ दिनेश कुमार ठाकुर को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जयपुर स्थित निम्स विश्वविद्यालय में 30 और 31 जनवरी 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान मिला। डॉ. ठाकुर ने सम्मेलन में बतौर वक्ता भाग लिया और वैज्ञानिक सत्र के चेयरपर्सन भी रहे। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें चिकित्सा वैभव सम्मान भी प्रदान किया गया। वर्तमान में डॉ ठाकुर रांची के गुप्तानक अस्पताल और देवका अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...