रांची के डैम में डूबने से मीरगंज के युवक की गई जान
भभुआ, अगस्त 3 -- सूरत की किसी कंपनी में करता था काम, पटना आने पर चला गया पिकनिक मनाने शव लाने के लिए परिजन गए रांची, आधी रात में शव लेकर पहुंचने की है संभावना (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव के एक युवक की मौत झारखंड की राजधान रांची में स्थित एक डैम में डूबने से हो गई। मृतक 30 वर्षीय अंकुर कुमार सिंह भगवानपुर थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी नागेंद्र सिंह का पुत्र था। मृतक के शव को सोमवार की देर रात गांव में लाए जाने की संभावना है। इस घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं। उनकी आवाज सुनकर गांव की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचीं। गांव व परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।
गाँव के लोग शोक में भगवानपुर थाना क्षेत्र के धरचोली गांव के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.