रांची के जीत ने अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब जीता
धनबाद, जून 26 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। रांची के जीत ने रांची के ही शिवांश को पराजित कर धनबाद क्लब में चल रहे झारखंड स्टेट हार्डकोट टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-14 बालक वर्ग का एकल खिताब जीत लिया। झारखंड टेनिस एसोसिएशन एवं धनबाद लॉन टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस टूर्नामेंट के अंडर-14 के एकल फाइनल में रांची के जीत ने कड़े संघर्ष के बाद अपने ही शहर के शिवांश को 6-4 से पराजित किया। इससे पहले जीत ने सेमीफाइनल में सूर्यांश बनर्जी को तथा शिवांश ने लक्ष्य राज सिंह को पराजित किया था। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल धनबाद के लक्ष्यराज सिंह ने जमशेदपुर के सूर्यांश बनर्जी को 6-1 से हराया। यह भी पढ़ें- केदला में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित टूर्नामेंट के दौरान धनबाद लॉन टेनिस संघ ने झारखंड टेनिस संघ के अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.