रांची, अक्टूबर 3 -- रांची के प्रमुख इलाकों में व्यस्त मार्ग के चौक-चौराहे पर पुलिस की हर समय मौजूदगी को लेकर पोस्ट तैयार किए जा रहे हैं। राजधानी रांची की सड़कों पर दिन-रात सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी यह एक अच्छी खबर है। अब पुलिसकर्मियों को तेज धूप, बारिश और ठंड में खुले आसमान के नीचे हर दिन 12 घंटे तक ड्यूटी देने से राहत मिलने जा रही है। शहर के हर प्रमुख चौराहे पर आधुनिक और सुविधायुक्त पोस्ट के जरिए विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस की चौकसी भी बढ़ेगी। राजधानी के 20 प्रमुख स्थानों सिरमटोली चौक, करमटोली चौक, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, हरमू रोड में अरगोड़ा चौक, गाड़ीखाना समेत अन्य स्थानों पर अलग-अलग आकार और आवश्यकता के अनुसार इस पोस्ट का निर्माण कराया जा रहा है। एक पोस्ट के निर्माण पर लगभग चार से 10 लाख रुपये ...