रांची, मार्च 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज के शताब्दी वर्ष समारोह में रांची के उभरते कलाकार ऋषिक सिन्हा ने अपनी कला का लोहा मनवाया। 19 मार्च को आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऋषिक ने पखावज वादन में देशभर के प्रतिभागियों के बीच द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डीपीएस रांची के 10वीं के छात्र ऋषिक, दूरदर्शन के नियमित कलाकार हैं। पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित हो चुके ऋषिक की इस उपलब्धि से कला जगत में हर्ष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...