रांची, अक्टूबर 5 -- राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में रखरखाव और मरम्मत कार्य के कारण सोमवार को अलग-अलग समय पर (1 से 6 घंटे तक) आधी रांची की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बिजली की कटौती हो, इससे पहले उपभोक्ता आवश्यक कार्य पहले निपटा लें।इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली ओरमांझी अंतर्गत डहू फीडर से सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक डहू ब्लॉक चौक, शंकर घाट, हरचंदा, सिलदिरी, डहू बरटोली, बसाती, बर्वे, कूल्ही, इरबा, चकला, सरनाटोली, दारदाग सरनाटोली, पांचा फीडर से सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कुटे, पांचा, गुरु, मातातू, नीचे कूटे, रोला में बिजली बंद रहेगी। 11 केवी मेन रोड फीडर से सुबह 8.30 से सुबह 10 बजे तक अरगोड़ा, रेलवे स्टेशन, ओल्ड एजी कॉलोनी, न्यू एजी कॉलोनी, पुल टोली, कडरू, 11 केवी आईएसएम फीडर से सुबह 10 से सुबह 11:30 बजे तक लाजपत नगर, साहू चौक, अमन ग्रीन...