रांची के इन इलाकों में 24 घंटे से बिजली भी ठप, 3 दिन से दो लाख लोगों को नहीं मिला
रांची, सितम्बर 16 -- रांची के पीएचईडी के रुक्का जलशोधन केंद्र से जुड़ी यूजीआर पाइप लाइन से मंगलवार को भी बड़े इलाके में रहने वाले दो लाख से अधिक लोगों को नल से जल नहीं मिला। यूजीआर दो से जुड़े इलाके पुंदाग, हरमू, हाउसिंग कॉलोनी, अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी, डिबड़ीह व जगन्नाथपुर के कई इलाकों में पिछले तीन दिन से जलापूर्ति ठप है। प्रभावित इलाके में रहने वाले लोगों इससे परेशानी बढ़ गई है। घरों में जरूरत पूरा करने के लिए लिए लोगों ने बाजार से जार व बोतलबंद पानी की खरीदारी कर किसी तरह काम चलाया। कॉलोनियों में तीसरे और चौथे तल पर रहने वाले लोगों के बीच सबसे ज्यादा परेशानी नीचे से पानी ऊपर ले जाने को लेकर हुई। टंकियों के खाली रहने की वजह से लोगों ने आसपास में लगे निगम के चापानल व मिनी एचवाईडीटी से भी पानी लेकर काम चलाया। मलिन बस्तियों में लगे चापानल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.