नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- आपको फिल्म पान सिंह तोमर याद है। फिल्म में बागी बनने से पहले पान सिंह का किरदार निभा रहे इरफान खान अपने जीते हुए मेडल को लेकर पुलिश स्टेशन इस उम्मीद में पहुंचते हैं कि शायद उनकी सुनवाई हो जाए। पर वहां से उनके हाथ केवल निराशा लगती है। फिल्म के उस सीन में पान सिंह से कहा जाता है कि, 'देश के लिए जो तुमने भागा उसके लिए तुम्हें ये मेडल मिले अब और क्या'वायरल हो रही इस खिलाड़ी की कहानी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही खिलाड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है, जो पान सिंह तोमर जैसा तो नहीं है पर दोनों उनका दर्द एक जैसा ही है। रांची के एक चौक पर सब्जियां बेचते हुए अमरदीप कुमार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमरदीप ग्राहकों के लिए सब्जियों का वजन करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को जब आप ध्यान से देखे...