रांची, मार्च 2 -- राजधानी रांची के स्कूलों की लापरवाही के कारण जिले की 35057 छात्राओं सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है। रांची के स्कूलों ने इस योजना के तहत 64000 छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विपरती अभी तक 28943 छात्राओं का संपूर्ण डाटा जिला समाज कल्याण विभाग को मिल पाया है। शेष 35057 छात्राओं का डाटा नहीं मिल पाने के कारण राशि का हस्तानांतरण में परेशानी हो रही है।स्कूल के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसके लिए जिले के 205 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि ई-विद्यावाहिनी के माध्यम से संलग्न सूची के आधार पर 205 स्कूलों द्वारा 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार...