रांची की 11 साल की आश्वी ने नाक पर हूला हूप घुमाकर बनाया रिकॉर्ड
रांची, अक्टूबर 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची की 11 वर्षीय आश्वी वशिष्ठ ने हूला हूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आश्वी ने एक मिनट में नाक के चारों ओर हूला हूप को 80 बार घुमाकर यह उपलब्धि हासिल की। गुरुवार को रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र और मेडल उनके घर पहुंचा। इसके बाद परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। आश्वी डीएवी कपिलदेव स्कूल की छात्रा हैं। आश्वी ने यह रिकॉर्ड तीन मई को बनाया था। इसके लिए उनके प्रदर्शन की रिकॉर्डिंग स्कूल परिसर में की गई थी। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, एक मिनट में नाक के चारों ओर हूला हूप को 80 बार घुमाना बेहद कठिन प्रदर्शन है। इसमें हूला हूप को नाक पर संतुलित रखते हुए लगातार गति और लय बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में आश्वी की उपलब्धि हूला हूप और स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.