रांची, नवम्बर 10 -- दीपावली पर आतिशबाजी के बीच रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और गिरिडीह समेत झारखंड के कई शहरों में ध्वनि और वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया। रांची में पटाखों के कारण रात आठ से 10 बजे के बीच वायु में पीएम-10 का अधिकतम स्तर 472 तक पहुंच गया, जो सामान्य सीमा 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से करीब पांच गुना अधिक है। इस दौरान औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 दर्ज किया गया। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद (जेएसपीसीबी) की एन्वायरमेंटल इंजीनियर प्रतिभा प्रिया के अनुसार, दीवाली की रात पटाखों के कारण रांची में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा। हालांकि, अगले दिन सोमवार को प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई और एक्यूआई 150 से नीचे आ गया। यह भी पढ़ें- झारखंड में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दरिंदगी के बाद पत्थर से कुचलकर मार डाला रा...