रांची की जेल में लड़के से गैंगरेप, 3 बार बनाया हवस का शिकार; 18 पर केस
रांची, नवम्बर 13 -- रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार में 20 साल के एक विचाराधीन कैदी के साथ तीन बार सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। रातू इलाके में रहने वाले पीड़ित के पिता की लिखित शिकायत पर गुरुवार को खेलगांव थाने में जेल अधीक्षक, वार्ड प्रभारी और मेडिकल ऑफिसर समेत 18 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें एक दर्जन से अधिक बंदी भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बेहोश कर गैंगरेप शिकायत के अनुसार, शिवरात्रि, रामनवमी और सरहुल के अवसर पर युवक को महिला के कपड़े पहनाए गए और नशीला पेय पिलाकर बेहोश करने के बाद उसके साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। आरोप है कि पीड़ित ने पहले कैदी वार्ड प्रभारी से लिखित शिकायत की, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.