रांची, जनवरी 14 -- झारखंड की राजधानी रांची की दस प्रमुख सडकों की देखरेख के लिए अलग से जवाबदेही तय की गई है। समर्पित सड़क प्रबंधन (डीआरएमटी) की दस टीम का गठन रांची नगर निगम की ओर से मंगलवार को किया गया। सभी टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों के जिम्मे उक्त व्यस्त मार्ग पर सुगम यातायात को बनाए रखना, बुनियादी सुविधा बहाल करना और समस्या के समाधान व नियमित रूप से नजर रखने का कार्य होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी के समग्र विकास को लेकर गंभीर हैं। इसी को देखते हुए रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने टीम द्वारा पहले चरण में चिन्हित दस व्यस्त मार्ग से संबंधित हर तरह के रखरखाव को लेकर व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया है। शहर के चिन्हित दस सड़क से संबंधित प्रबंधन देखने के लिए अभियंत्रण शाखा के एक-एक सहायक अभियंता को नोडल पदाधिकारी नियु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.