रांची, अप्रैल 1 -- रांची, संवाददाता। रांची के अपर बाजार में रहने वाली अश्वी वशिष्ठा ने दस वर्ष की उम्र में अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2026 में दर्ज कराया है। पिछले दिनों ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस दौरान अश्वी ने स्केटिंग शू पहनकर नाक पर हुला हूप को एंटी-क्लॉकवाइज में घूमाने का नया रिकॉर्ड बनाया है। अश्वी ने कुल 226 बार हुला हूप स्पिन को घुमाया। उन्होंने यह उपल्बधि 3 मिनट 46 सेकंड में दर्ज की है। वर्तमान में अश्वी डीएवी कपिलदेव स्कूल में पढ़ाई कर रही है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल के शिक्षिकों ने भी बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...