रांची, अप्रैल 23 -- Ranchi Shooter Satyam Encounter: रांची के पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की हत्या में शामिल कुख्यात शूटर सत्यम पाठक मंगलवार की देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांके डैम साइड सरोवर नगर के समीप सुबह मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जांच में सामने आया है शूटर सत्यम भाजपा नेता प्रकाश सिंह की हत्या में भी शामिल था। भार्गव हत्याकांड में मुख्य आरोपी विजय टेटे को पुलिस मंगलवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, भार्गव की हत्या में अपराधी सत्यम पाठक का नाम आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच पता चला कि वह बक्सर भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस की टीम मंगलवार रात में ही घेराबंदी कर बीआईटी मेसरा क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.