जमशेदपुर, दिसम्बर 24 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा लोको पायलट क्या ट्रेनिंग सेंटर में आग बुझाने और आपदा राहत कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें झारखंड के रांची और बोकारो समेत खड़गपुर व आद्रा के भी दर्जनों लोको पायलट शामिल हुए। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के अनुसार, लोको पायलट को आग लगने की स्थिति में राहत कार्य और रेस्क्यू करने का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही घटना में जख्मी लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा और अन्य सहायता मुहैया कराने की तकनीक बताई गई है। विशेष कर गोल्डन ऑवर में सहायता पर सिविल डिफेंस ने जोर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.