रांची एयरपोर्ट में उड़ान कैफे और अन्य सुविधाओं का उद्घाटन आज
रांची, मई 19 -- रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर बुधवार को यात्री सुविधाओं व सांस्कृतिक संरचनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन प्रात: दस बजे से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापू होंगे। उद्घाटन समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी उपस्थित रहेंगे। एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में भगवान बिरसा मुंडा फीचर वॉल एवं प्रतिमा, उड़ान यात्री कैफे, अवसर काउंटर, किड्स जोन, फ्लायब्ररी आदि का उद्घाटन किया जाएगा। एयरपोर्ट रांची के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि इन सुविधाओं का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के साथ इस एयरपोर्ट से यात्रा अनुभव को और अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाना है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय उड़्डयन मंत्री किंजरापू बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.