सिमडेगा, जुलाई 9 -- रांची, वसं। रांची एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम मनीपाल अस्पताल के मेडिकल रूम का उदघाटन रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया। इस रूम में आपातकाल स्थिति में मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा के आधुनिक उपकरण होंगे। इसका लाभ रांची एयरपोर्ट से यात्रा कर रहे जरूरतमंद यात्रियों को अचानक तबियत खराब होने पर मिलेगा। यहां रूम में प्राथमिक जांच और उपचार के बाद अस्पताल की ओर से एंबुलेंस सेवा भी प्रदान की गयी है। एयरपोर्ट पर इस सुविधा के उदघाटन के दौरान पूर्व सांसद अजय मारु, एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार, सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार, एयरपोर्ट के आपरेसंश इंचार्ज मनोज कुमार, अस्पताल के निदेशक आबिद तौकीर समेत अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। सांसद के रूप में संजय सेठ रांची एयरपोर्ट एडवाइजरी...