रांची एयरपोर्ट पर जमकर बरस रहा पैसा, तोड़ा मुनाफे का अपना ही पिछला रिकॉर्ड; यात्री संख्या में भी उछाल
रांची, जून 13 -- झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने मुनाफे के मामले में बड़ी छलांग मारते हुए अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि एयरपोर्ट ने वित्त वर्ष 2025-26 में 87.56 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है, जबकि इस अवधि में यात्रियों की संख्या भी बढ़कर 27 लाख हो गई। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या, सुविधाओं, वित्तीय प्रदर्शन और बुनियादी ढांचे के विकास में एयरपोर्ट की यह शानदार प्रगति झारखंड की आर्थिक उन्नति को दिखाती है। पिछले कुछ सालों में एयरपोर्ट को हुए मुनाफे की जानकारी देते हुए कुमार ने कहा, 'वित्तीय वर्ष 2023-24 में एयरपोर्ट ने 49.21 करोड़ का लाभ कमाया था, जो कि अगले वित्तीय वर्ष 2024-25 में बढ़कर 64.60 करोड़ हो गया। इसके बाद 2025-26 में यह और ज्यादा बढ़कर 87...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.