रांची इंटरसिटी व बाबाधाम इंटरसिटी में बढ़ेंगी दो एसी चेयरकार
धनबाद, जून 2 -- धनबाद से राजधानी रांची के साथ-साथ उप राजधानी दुमका तथा गोड्डा के बीच सफर आसान होने वाला है। बढ़ती गर्मी में ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को एसी में सफर का विकल्प दिया जाएगा। रेलवे ने धनबाद होकर चलने वाली गोड्डा की दोनों ट्रेनों में थर्ड एसी बोगी बढ़ाने की घोषणा की है। साथ ही धनबाद से खुल कर रांची जाने वाली इंटरसिटी और धनबाद-दुमका होकर रांची से गोड्डा जाने वाली इंटरसिटी में एसी चेयरकार के साथ-साथ नन एसी बोगी में भी स्थायी रूप से बढ़ोतरी करने की घोषणा की गई है। 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में रांची से छह जून से और 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में सात जून से एक की जगह चार थर्ड एसी बोगी जोड़ी जाएंगी। साथ ही इस ट्रेन में एक स्लीपर बोगी भी उसी दिन से बढ़ाई जाएगी। भागलपुर होकर गोड्डा जाने वाली इस ट्रेन में अब 17 की जगह 21 बोगियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.