रांची आसपास क्षेत्र में तेल संकट, पेट्रोल और डीजल की राशनिंग से बढ़ी परेशानी
रांची, मई 29 -- झारखंराजधानी रांची और आसपास के इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत लगातार बनी हुई है। कई क्षेत्रों में ईंधन की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों को भी जरूरतभर डीजल के लिए भटकना पड़ रहा है। तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंपों को सीमित मात्रा में आपूर्ति किए जाने के कारण संचालक भी राशनिंग के तहत ही ईंधन दे रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। वहीं, पेसो अप्रूव्ड और सामान्य जार में डीजल देने को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ डीलर लूज कंटेनर में डीजल दे रहे हैं, जबकि अधिकांश सामान्य जार में डीजल देने से इनकार कर रहे हैं। इससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। नामकुम और आसपास के इलाकों में डीजल की आपूर्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.