रांची, मार्च 19 -- रांची। रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन का परिचालन यात्रियों की सुविधा व भीड़ को देखते हुए किया जाएगा। रांची-आनंद विहार स्पेशल 25 मार्च को शाम 4.25 बजे रवाना होगी और मेसरा-बरकाकाना-टोरी-गढ़वा रोड-चुनार-गोविंदपुरी कानपुर होते हुए दूसरे दिन शाम छह बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन 26 को रात 7.30 बजे रवाना होगी और रांची दूसरे दिन शाम 7.10 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो कोच, सामान्य श्रेणी के दो, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 16 कोच, एसी थ्री टियर के एक, एसी टू टियर एक कोच को मिलाकर 22 कोच होगा। चार ट्रेनें रहेगी रद्दपरिचालन समस्याओं के कारण रांची रेलमंडल से परिचालित होने वाली चार ट्रेन रद्द रहेगी। इसमें रांची-झंझारपुर होली स्पेशल 23, 30 मार्च, झंझारपुर-रांची होली स्पेशल 24, 3...