रांची, दिसम्बर 30 -- इस साल के अंतिम दिन और नए वर्ष के स्वागत को लेकर जिला प्रशासन ने शांति और सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली है। जानकारी के अनुसार, नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर वाहन जब्त किए जाएंगे और सवार लोगों को पैदल घर भेजा जाएगा। वहीं, रैश ड्रााइविंग पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दशम, जोन्हा, हुंडरू फॉल समेत विभिन्न डैम, नदी, जलाशय, जलप्रपात एवं पर्यटक स्थलों पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा निर्देश जारी करते हुए दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की सघन जांच की जाएगी। ऐसे मामलों में वाहन जब्त कर चालक को पैदल जाने दिया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई होगी। रेस ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ भी यही कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.