एक संवाददाता, जून 3 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले श्री चंद्रशेखर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने हैं। देश की सर्वोच्च अदालत में श्री चंद्रशेखर के जस्टिस बनने के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल है। श्री चंद्रशेखर रांची, जयपुर, मुंबई हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश बनने पर श्री चंद्रशेखर के पैतृक गांव मड़वन प्रखंड के चैनपुर गांव में जश्न का माहौल है। जस्टिस चंद्रशेखर का परिवार अभी गांव से बाहर रहता है, लेकिन गांव की मिट्टी से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही गहरा है। ग्रामीणों को जैसे ही उनके सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश बनने की सूचना मिली, गांव के शुभचिंतक, मित्र और रिश्तेदार मंगलवार को एक जगह एकत्रित हो गए। सबने एक-दूसरे को गले लगाकर और बधाई देकर इस पल को मनाया। गांव के लोगों का कहना है कि जस्टिस चंद्रशेखर ने अप...