रांग साइड में 20 तो ओवर स्पीड में 110 का चालान
अमरोहा, मई 19 -- अमरोहा। यातायात पुलिस ने सोमवार को जिले में अभियान चलाकर मोडिफाइड साइलेंसर, मानक के विरुद्ध नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेल्मेट तथा वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में चले अभियान में शहर के चौराहों तथा तिराहों से अतिक्रमण हटवाया। इसके अलावा गजरौला क्षेत्र में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट बंद कराए। होटल व ढाबों संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, गजरौला से चौधरपुर तक अभियान में गलत दिशा में वाहन चलाने पर 20 तो वहीं ओवर स्पीड में 110 चालान किए। जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार ने अभियाल लगातार जारी रखने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.