बांदा, मार्च 25 -- बबेरू, संवाददाता। प्रयागराज से बांदा आ रही बांदा डिपो की रोडवेज बस दूसरे साइड में जाकर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई। घटना बुधवार शाम बबेरू कोतवाली के मुरवल गांव के पास हुई। रोडवेज बस में करीब 20 लोग सवार थे। टक्कर से रोडवेज महिला बस परिचालक व चालक समेत दस लोग घायल हुए हैं। आठ लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी बबेरू भेजा गया। आसपास के लोगों ने बताया कि सूचना देने के बाद करीब एक घंटा तक न पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एंबुलेंस। घायल मरीज खून से लथपथ तड़पते रहे। कोतवाली क्षेत्र के मुरहा मोड़ के पास रोडवेज बस व ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर से रोडवेज बस में सवार 10 लोग यात्री घायल हो गए। आठ लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी बबेरू भेजा गया। वहां से चार को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यात्रियों ने ...