लखीमपुरखीरी, जून 20 -- नेशनल हाईवे-30 पर चपरतला के पास रांग साइड से आ रही एक पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। बाकी सभी पांच घायल इलाज के बाद घर चले गए। सूचना पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी पसगवां भेजा गया। वहां पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गोरेलाल निवासी डर्रा निवासी हरदोई की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे-30 पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और रॉन्ग साइड वाहनों पर अंकुश लगाने को लेकर संबंधित विभाग मौन बना हुआ है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...