देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। कौलागढ़ रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास एक तेज रफ्तार कार ने रांग साइड से आकर बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद दी गई शिकायत पर कैंट कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कैंट केके लुंठी ने बताया कि घटना बीते 11 मार्च को गढ़ी के नींबूवाला निवासी ऋतिक थपलियाल के साथ हुई। पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...