देहरादून, फरवरी 5 -- देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने एक कार को टक्कर मार दी। प्रेमनगर निवासी उदित यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो फरवरी की देर शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी पत्नी याशिका के साथ कार से सेलाकुई से घर लौट रहे थे। तभी प्रेमनगर चौक पर सामने से गलत लेन में आ रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। आरोपी चालक की पहचान सद्दाम निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि शिकायत के आधार पर बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.