रामपुर, मार्च 5 -- शाहबाद। गुरुवार को शाहबाद-बिलारी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने रांग साइड आकर सामने से आ रही रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार प्राइमरी शिक्षिका और पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत नाजुक होने पर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बरेली के सिरौली से रोडवेज की बस मुरादाबाद जा रही थी। अपराह्न के समय शाहबाद-बिलारी मार्ग पर मंगोली में सामने से आ रहे ट्रक ने रांग साइड आकर बस को साइड मार दी। टक्कर लगते ही बस में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। हादसे में बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव गुड़गांव निवासी विनय और उसकी पत्नी कोमल जख्मी हो गए। वे बस में सवार होकर काशीपुर के रामनगर रिश्तेदारी में जा रहे थे। इधर, मुरादाबाद के भाेजपुर निवासी प्राइमरी शिक्षिका शीबा निसार शाहबाद स्थित अपने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.