रांग साइड आए ऑटो की टक्कर से पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय मौत
देहरादून, जून 9 -- देहरादून। रायपुर रोड पर लाडपुर तिराहे के पास रविवार रात ऑटो की टक्कर से पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ऑटो समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पौड़ी गढ़वाल के काण्डई, सतपुली के मूल निवासी दीपक कुमार हाल पता इंद्रप्रस्थ लेन-12 ने तहरीर दी। उनका 28 वर्षीय छोटा भाई मोहित कुमार अधोईवाला स्थित डोमिनोज पिज्जा ब्रांच में कार्यरत था। रविवार रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच वह कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी से पिज्जा डिलीवरी करने जा रहा था। जैसे ही वह लाडपुर तिराहे के पास पहुंचा गलत दिशा से आ रहे एक ई-ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहित बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.