साहिबगंज, जनवरी 2 -- पतना। रांगा सीएचसी में शुक्रवार को करीब दो घंटे तक भारी हंगामा चलता रहा। ग्रामीण सीएचसी में ताला जड़ने पर अमादा थे। इसके लिए ताला भी मंगा लिया था। हालांकि एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने समझा-बुझाकर ऐसा करने से ग्रामीणों को रोका। दरअसल, सड़क हादसे के बाद परिजन व ग्रामीण नौ घायलों को लेकर करीब 11.37 बजे रांगा सीएचसी पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी थी। उन्हें तत्काल इलाज व ऑक्सीजन की जरूरत थी। ग्रामीणों का आरोप है कि घायलों को ऑक्सीजन देने व बेहतर ढंग से इलाज करने के बजाए सीएचसी में उस समय ड्यूटी पर रहे डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों को आनन-फानन में कुछ प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर करने में जुट गये। गंभीर रूप से घायल स्कूली बच्ची डहुओर की शांति हेम्ब्रम(7)की स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.