देवघर, फरवरी 27 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के रांगा मोड़ के पास बुधवार को सड़क हादसे में टोल टैक्स कर्मी संजीत कुमार की मौत मामले में मृतक के पिता- प्रवीण कुमार ने गाड़ी चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिक्र है कि उसका पुत्र देवघर में रहकर टोल टैक्स वसूली का काम करता था। उसी दौरान बुधवार को नेपाल नंबर की टूरिस्ट गाड़ी संख्या- ग 1 ख-8131 के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पुत्र को धक्का मार कई फिट तक घसीटते ले गया। उसके बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारजनों को सौंप दिया गया। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद हरिहरबाड़ी से जब्त नेपाल नंबर की टूरिस्ट वाहन की वैज्ञानिक पद्धति से जांच-पड़ताल की जा रही ह...