देवघर, फरवरी 25 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगा मोड़ पर सड़क पर अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मो. यासीन अंसारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो उक्त व्यक्ति की मौत होने की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पंचनामा तैयार किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अस्पताल में शव शीतगृह में सुरक्षित रख दिया है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि उसके पास से किसी प्रकार का पहचान-पत्र या कोई दस्तावेज बराम...