रांगा गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब
बांका, जून 28 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के रांगा गांव में ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता की गला काटकर हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को लापता कर दिया गया। रविवार को दोपहर आवारा कुत्ते ने डुमरहार गांव के जोर में गड़े हुए सिर को खोद कर निकाल दिया। कटा हुआ सिर देखते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चारों तरफ सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर के नेतृत्व में जिलेबिया मोड़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। शाम तक शव के धड़ की तलाश की गई लेकिन नहीं मिला है। मृतका की पहचान रांगा गांव निवासी विवेक कुमार की पत्नी प्रियंका देवी(26) के रूप में हुई है।
मामले की रिपोर्ट मृतका के पिता मटिहानी गांव के सुकदेव पंडित ने रविवार की सुबह पुत्री प्रियंका देवी के ससुराल से लापत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.