रांगाटॉड़ विद्यालय में छात्रों को पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ, हेलमेट पहनने की दिलाई शपथ
गोड्डा, मई 13 -- पथरगामा प्रतिनिधि। मंगलवार को पथरगामा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रांगाटॉड़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पथरगामा थाना प्रभारी ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी। थाना प्रभारी ने ब्लैकबोर्ड पर चित्र बनाकर बच्चों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने के नियम समझाए। उन्होंने विशेष रूप से नेशनल हाईवे पर साइकिल चलाने के दौरान सावधानी बरतने, हमेशा सही दिशा में चलने तथा रॉन्ग साइड का उपयोग नहीं करने की सलाह दी।उन्होंने बच्चों से कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। थाना प्रभारी ने सभी छात्रों को शपथ दिलाई कि वे अपने पापा, चाचा और भैया को बिना हेलमेट पहने घर से बाहर नहीं निकलने देंगे।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- छात्र-छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.