रांका, दास और शिंदे से पूछे गए 70 सवाल, लेकिन.; दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए CJP के नेता
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे गुरुवार को दिल्ली स्थित क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचे और पुलिस के सामने हाजिर हुए, इस दौरान यहां उनसे लगभग चार घंटे तक पूछताछ की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि CJP के तीनों नेताओं से 13 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ी दो FIR के सिलसिले में पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान उनसे लगभग 70 सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने कुछ सवालों के जवाब नहीं दिए। पुलिस के अनुसार, ये नेता सुबह करीब 11 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे और पूछताछ दोपहर करीब 3 बजे खत्म हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दौरान कॉकरोच पार्टी के नेताओं से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों द्वारा यह पूछताछ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.