बिहारशरीफ, मार्च 23 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक खंधा से बिजली के 18 पोल तार बदमाशों ने चोरी कर ली। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने धमौली के विद्युत कनीय अभियंता को इसकी सूचना दी। कनीय अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि सक्रिय चोरों ने चालू लाइन में बिजली का तार की चोरी कर ली। 14 सौ मीटर लंबाई तार की चोरी की गयी है। तार की कीमत तीन लाख 10 हजार रुपये बतायी जा रही है। स्थानीय किसान शिशुपाल कुमार, सुजीत कुमार, अजीत, कारू, पवन, विकास, पप्पू ने बताया कि लगातार तार की चोरी की घटना हो रही है। इससे खेत पटवन में काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...