रहुई में भीषण गर्मी में बंद हो गये प्याउ
बिहारशरीफ, जून 5 -- रहुई, निज संवाददाता। गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए नगर पंचायत के आठ स्थानों पर प्याउ बनाया गया था। भीषण गर्मी में इन्हें बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बाजार आने वाले लोग अब बोतलबंद पानी खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं। बाजार के अलग-अलग चौक-चौराहे पर प्याउ बनाये गये थे। घड़े के ठंडे जल से रोज हजारों लोग प्यास बुझाते थे। दो दिनों से इन्हें बंद कर दिया गया है। स्थानीय चंचल कुमार, मनोज कुमार व प्रिंस लोहार ने बताया कि बोतलबंद पानी खरीदना सभी के बस की बात नहीं है। इसे फिर से चालू किया जाना चाहिए। कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि किसी कारणवश प्याऊ को अस्थायी रूप से हटाया गया था। जल्द ही सभी स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था कर दी जाएगी। (रहुई से रंजीत कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.