बिहारशरीफ, मार्च 26 -- फोटो : रहुई ट्रक-रहुई के सोसंदी गांव के पास सड़क पर पलटा ट्रक। रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर गुरुवार की सुबह सोसंदी गांव के पास अनियंत्रित ट्रक, सड़क पर पलट गया। ट्रक पर रखा मुर्गी का दाना सड़क पर बिखर गया। हादसे में चालक सुमन यादव जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ने बताया कि पूर्णिया से ट्रक में मुर्गी का दाना लादकर बिहारशरीफ जा रहा था। सोसंदी गांव के पास झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक पर करीब 500 बोरा मुर्गी का दाना लोड था। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। लोगों की मदद से चालक को अस्पताल भेजा गया। कुछ देर सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.