बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- रहुई में जदयू संगठन का होगा विस्तार फोटो : रहुई जेडीयू : रहुई नगर पंचायत के खिरौना में मंगलवार को जदयू की बैठक में शामिल प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य संजय कुमार व अन्य। रहुई, निज संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के खिरौना में मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओें की बैठक हुई। जदयू बिहार प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य संजय कुमार ने कहा कि रहुई में जदयू संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाएं जा रहे सरकारी योजनाओं का लाभ के लिए लोगों को जागरुक करने की रणनीति बनायी गयी है। मौके पर ब्रह्म प्रकाश चौधरी, राजेश कुमार राजू, अरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, किट्टू कुमार, अनोज प्रसाद, बंटी कुमार, शिवनंदन प्रसाद व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.