बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- रहुई बाजार होगा अतिक्रमण मुक्त, 140 लोगों को मिला नोटिस फोटो : रहुई बाजार : रहुई बाजार में गुरुवार को अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस देते कर्मी व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई नगर पंचायत के रहुई बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने की शुरुआत कर दी गयी है। कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि 140 लोगों को नोटिस दी गयी है। 24 घंटे में स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया गया है। इस अवधि के बाद अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्ती के साथ अतिक्रमण हटायी जाएगी। अतिक्रमित सामग्री को जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। लोगों बताया कि नगर पंचायत द्वारा टैक्स की बसुली तो की जा रही है। लेकिन, किसी तरह की सुविधाएं नहीं दी जा रही है। बाजार में एक शौचालय तक का निर्माण नहीं कराया गया है। साथ ही,ऑटो या बस स्टैंड...